Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

51 परिषदीय विद्यालयों में लगाए जाएंगे प्रोजेक्टर

 नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में लगाए जा चुके हैं प्रोजेक्टर

पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में जनसहयोग से स्मार्ट क्लास संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में 51 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित करने की दिशा में प्रयास चल रहा है। इन विद्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके पहले इस ब्लॉक क्षेत्र के 20 स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। नए



प्रोजेक्टर लगने के बाद कुल 71 स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


"नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में कुल 176 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इन परिषदीय स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों को मात देने और इसमें नामांकित छात्र-छात्राओं को आधुनिक संसाधनों के जरिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए जन सहयोग से स्मार्ट क्लॉस संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों के सहयोग से अभी तक नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र


के 20 परिषदीय स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। प्रोजेक्टर लगे स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं को अब स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। प्रोजेक्टर लगने के बाद इन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। अभिभावक भी विभाग के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। इसको देखते हुए ब्लॉक के बीईओ अजय कुमार तिवारी के पहल पर क्षेत्र के 51 परिषदीय स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का प्रयास शुरू कर दिया गया


है। यह प्रोजेक्टर लगाने का कार्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर चुके छात्र अथवा गांव के सम्रांत लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक माह में प्रस्तावित क्षेत्र के 51 स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। बीईओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट स्कूल की तरफ प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। जन सहयोग से अभी तक क्षेत्र के 20


स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य पूरा हो चुकी है। ब्लॉक के फेरू छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात फैजाबाद के जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधाकर पांडेय ने अपने पूर्व में तैनाती वाले विद्यालय को गोद लिया है। यहां वे स्वयं के खर्चे से प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी लगाने का कार्य करा रहे हैं। इसके अलावा सिंगहां गांव में विद्यालय में तैनात शिक्षक नीरज शाही ने एक-एक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की है।

51 परिषदीय विद्यालयों में लगाए जाएंगे प्रोजेक्टर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link