30 नवंबर के प्रदर्शन में भागीदारी करने की रणनीति बनायी
उरई (जालौन)। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड कदौरा व महेबा की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन स्टेशन रोड उरई में आहूत हुयी। संयुक्त बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष कदौरा महेंद्र वर्मा एवं ब्लाक अध्यक्ष महेबा योगेंद्र जादौन की। संचालन कदौरा विकासखंड के मंत्री तालिब बेग ने किया बैठक को संबोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष महेबा योगेंद्र जादौन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये 30 नवंबर को अपने हक की लड़ाई के लिये सभी शिक्षकों को लखनऊ कूच करना ही होगा। ब्लाक कदौरा अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि 21 सूत्रीय मांगों हेतु महासंगठन कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स के आवाहन पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिये प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली के लिये जनपद से बसों द्वारा 30 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचे।
जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ युद्धवीर सिंह कथरिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनबल का महत्व अधिक होता है। इसलिये अधिक से अधिक संख्या में जलबल दिखाते हुये सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिये मजबूर करना होगा। जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र बबेले, लक्ष्मण सेंगर ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक अपने-अपने विकासखंडों से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास करायें बैठक में अमृतलाल, सौरभ निरंजन, अनादि द्विवेदी, विश्वनाथ सिंह, प्रभाकांत, रामवती वर्मा, मोहर सिंह, जयपाल,, पवन निरंजन, सौरभ सोनी, सुरेश प्रजापति, राजदीप चौहान, मान्धाता सिंह, सुनील, राघवेंद्र द्विवेदी, सतीश शर्मा, शिवपाल सिंह, कमलेश पाल, महेंद्र याज्ञिक, रामबाबू यादव, अशोक, राममूर्ति मिश्रा, शिवपाल सिंह सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।
र
