Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 23, 2021

प्राथमिक शिक्षकों की जल्द पदोन्नति की जाए, बीएसए से कार्रवाई की मांग

 मिर्जापुर। रतनगंज जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। इसके बाद एक प्रस्ताव बनाकर बीएसए से कार्रवाई की मांग की गई।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर या उच्च

प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाय। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नत किया जाय। इसके साथ ही मांग की गई कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों के अध्यापकों को वर्ष में एक दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण शीतावकाश में न कराकर ग्रीष्मावकाश के बाद कराया जाय।


इसी प्रकार 10 वर्ष की सेवा पूरी कर लेने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग की गई। वक्ताओं ने 11 बिंदुओं पर अपनी बात कही। अध्यक्षता रमाकांत दुबे व प्रभुनारायण सिंह ने की। इस अवसर पर सुधीर कुमार तिवारी, अखिलेश सिंह, अरविंद त्रिपाठी, बृजेश पटेल, अनिल कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह व अन्य थे।

प्राथमिक शिक्षकों की जल्द पदोन्नति की जाए, बीएसए से कार्रवाई की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link