मैनपुरी / भोगांव। नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत व दुष्कर्म के मामले में बुधवार की सुबह एसआईटी ने पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर को रिमांड पर लिया। एक टीम उन्हें लेकर नवोदय विद्यालय पहुंची। वहां सुबूत जुटाने के बाद पूर्व प्रधानाचार्या वापस जेल भेज दिया गया।
भोगांव के नवोदय विद्यालय की छात्रा की 16 सितंबर 2019 को हॉस्टल में हुई मौत के रहस्य को एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में टीम सुलझाने में लगी है। हाल में पूर्व प्रधानाचार्या में को छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का दोषी बताते हुए एसआईटी ने न्यायालय में पेश किया था।
