Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 23, 2021

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

 बीसलपुर (पीलीभीत)। निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल में पढ़ रही छठी कक्षा की ग्यारह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के साथ अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर केरल निवासी ज्वाय सैम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 



नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री नगर के ही एक निजी स्कूल में कक्षा में छह में पढ़ती है। आरोप है कि मंगलवार को प्रधानाचार्य ड्रेस गंदी होने की बात कहते हुए छात्रा को पुस्तकालय में ले गया। उसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा से प्रधानाचार्य ने जातिसूचक अपशब्द कहे। छात्रा ने घर आकर परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि छेड़खानी, जाति सूचक अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेजा गया है। प्रधानाचार्य केरल प्रांत का स्थायी निवासी है। 

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link