Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 23, 2021

अगले साल 32 सार्वजनिक अवकाश, कुल छह रविवार:- जिला प्रशासन ने जारी की अवकाश तालिका

 जिला प्रशासन ने वर्ष 2022 के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। वर्ष 2022 में 32 सार्वजनिक अवकाश हैं। छह अवकाश रविवार को होंगे। इनमें नौ जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती, 10 अप्रैल को रामनवमी, 10 जुलाई बकरीद, दो अक्तूबर गांधी जयंती, नौ अक्टूबर बारावफात, 25 दिसंबर क्रिसमस डे शामिल हैं।


इस बार 31 अक्तूबर को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरकार वल्लभ भाई पटेल और नरेंद्र देव जयंती होती है। निर्बंधित अवकाश के लिए कुल 33 दिन दिए गए हैं। इनमें से किसी भी दो दिन अवकाश सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।


सार्वजनिक अवकाश में बकरीद और बारावफात चांद को देखकर घोषित करने वाले अवकाश है, वह भी रविवार को होंगे। कलक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल तक 31 अक्तूबर को निर्बंधित अवकाश नहीं था। इस बार पहली बार इसे सूची में शामिल किया गया है।

अगले साल 32 सार्वजनिक अवकाश, कुल छह रविवार:- जिला प्रशासन ने जारी की अवकाश तालिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link