पीड़ित अध्यापक ने एसएसपी से "लगाई कार्रवाई की गुहार
बुलंदशहर जनपद में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। बीते दिनों शातिरों ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से ठगी की थी, तो अब एक अध्यापक के खाते से 1.70 लाख रुपये साइवर ठगों ने निकाल लिए हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
नगर के चांदपुर रोड निवासी देवेंद्र शर्मा ने एसएसपी को शिकायती सौंपा। उन्होंने बताया कि वह अलीगढ़ के एक कॉलेज में अध्यापक हैं। उनका नगर के ही एक बैंक में खाता है। कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी उस दौरान आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उनके खाते की जानकारी शासिल की।
आरोपी ने उनसे उनका खाता नंबर एटीएम और उनके मोबाइल पर भेजा गया ओटोपी हासिल कर लिया। इसके बाद
आरोपी को फोन कट हो गया था। गत शुक्रवार को वह घर से बैंक में पासबुक की एंट्री कराने के लिए गए थे।
इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि शातिरों ने उनके खाते से 1.70 लाख रुपये की नकदी चार बार में ट्रांसफर कर ली है। जिसकी जानकारी होने पर उसने बैंक अफसरों से शिकायत की और जानकारी हासिल की। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के नंबर पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद जा रहा है।

