Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 29, 2022

बिलखती शिक्षिका को थाने से भगाया, न्याय न मिलने पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में धरना देने की दी चेतावनी, जानें क्या है मामला

 पड़ोसी चार बच्चों के पिता पर छेड़छाड़ करने, विरोध पर भाई को झूठा फंसाने आरोप लगाया

बड़ौत। नगर निवासी एक शिक्षिका व उसकी बहन रविवार को कोतवाली में रोती-बिलखती रहीं। वहीं, कोतवाली पुलिस ने एक न सुनी तथा उन्हें धमकाकर कोतवाली से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी चार बच्चों का पिता उन पर गंदगी नजर रखता है। उसका विरोध करने पर उसके छोटे भाई को कुकर्म के झूठे केस में फंसा दिया। पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।


बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी शिक्षिका अपने परिजनों के साथ नगर में रहती है। वह घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी चार बच्चों का पिता उस पर गंदगी नजर रखता है। अक्सर ट्यूशन में अपने बच्चे को छोड़ने के बहाने छेड़छाड़ का प्रयास करता है। बीत देर रात भी आरोपी ने शिक्षिका से छत पर जाते समय छेड़छाड़ की शिक्षिका ने विरोध कर शोर मचा दिया। इस दौरान शिक्षिका का छोटा भाई भी वहां मौजूद था। उसने भी विरोध किया शिक्षिका का आरोप है कि देर रात्रि पुलिस घर पर आई तथा उसके छोटे भाई को कोतवाली ले गई। भाई पर कुकर्म का झूठा आरोप लगाया। इस पर शिक्षिका व उसकी बहन कोतवाली पर काफी देर तक रोती रहीं। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिक्षिकों को कोतवाली से भगा देने का आरोप निराधार है।


छेड़छाड़ का विरोध करना बना अपराध

पीड़ित शिक्षिका का कहना है कि उसके द्वारा अपने साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करना अपराध हो गया। पुलिस दबाव में आकर उसके निर्दोष भाई को फंसा रही है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह हर अफसर कर दरवाजा खटखटाएगी।


बिलखती शिक्षिका को थाने से भगाया, न्याय न मिलने पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में धरना देने की दी चेतावनी, जानें क्या है मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link