Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 20, 2022

शिक्षक को अवैध रूप से बीआरसी से संबद्ध कर फंसे बीईओ, नोटिस जारी

 सुल्तानपुर। सहायक अध्यापक को अवैध रूप से बीआरसी से संबद्ध कर संरक्षण देना कूरेभार खंड शिक्षाधिकारी को भारी पड़ गया बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।


कुरेभार विकास खंड कंपोजिट विद्यालय सिरद्वारा में 10 मार्च को निरीक्षण के समय में सहायक अध्यापक जयप्रकाश पांडेय अनुपस्थित पाए गए थे स्टाफ ने बताया था कि जयप्रकाश पांडेय को विभिन्न कार्यों के निस्तारण के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र कुरेभार से संबद्ध किया गया है जबकि जयप्रकाश पांडेय एक भी दिन बीआरसी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए हैं।


मामले में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी कुरेभार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जयप्रकाश पांडेय की बिना उनकी अनुमति कैसे बीआरसी से संबद्ध किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी बीईओ की ओर से अपने स्तर से बीआरसी पर किस नियम के तहत शिक्षक को संबद्ध किया गया है थीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से तीन दिन के अंदर जवाब मांगे।

शिक्षक को अवैध रूप से बीआरसी से संबद्ध कर फंसे बीईओ, नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link