गांधीनगर के स्काउट भवन में संचालित हो रहा था स्कूल
बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित स्काउट भवन में संचालित हो रहे निजी स्कूल के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना मान्यता के स्कूल संचालित करने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक सतीश शंकर निवासी ठाकुरपुर थाना परशुरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी
मुसाफिर सिंह पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांधीनगर में स्थित स्काउट भवन में सिटी पब्लिक स्कूल के नाम से एक विद्यालय संचालित हो रहा था। जिसे संचालित करने के लिए प्रबंधक स्तर से मान्यता नहीं ली गई है। विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों और अभिभावकों को धोख में रखते हुए इसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
