बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
सकीट उच्च प्राथमिक विद्यालय बालों में न्याय पंचायत स्तरीय मासिक बैठक बुधवार को हुई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नीरजा चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन प्रेरणा के तहत संचालित निपुण भारत योजना के सफलतापूर्वक संचालन का रहा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए नामांकन, विद्यालय स्तर पर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन स्पोर्ट किट की समीक्षा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति का नामांकन, प्रधानमंत्री कौशल योजना आदि की समीक्षा की गई। माम पंचायत पर अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक शिवराज सिंह, फहीम खान, सुखपाल सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में डॉ. रमा दुबे, सोमेंद्र प्रताप सिंह, विजय पचौरी, जैनेंद्र कुमार, संजय सिंह, अतुल वर्मा, सुनीता, रेनू यादव, मोना यादव, रश्मि सिंह, संगीता गुप्ता, राजवीर सिंह, प्रदीप दुवे, आनंद शर्मा, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन राकेश गिरी ने किया। अंत में गुलाल और फूलों की वर्षा कर सभी ने आपस में होली की में शुभकामनाएं दी संवाद
