बलरामपुर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को समय से जमा कराने के लिए जिले के दो अन्य तहसीलों पर उप संकलन केंद्रों का निर्धारण कराने की मांग की गई है। प्रतिदिन उत्तर पुस्तिकाओं को जिला स्तर पर संचालित संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज में पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध भगवती प्रसाद शुक्ल ने मंगलवार को डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ हो जाएंगी। द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद दूर दराज वाले परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को जिला मुख्यालय के संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कालेज पहुंचाने में देर हो जाता है। उतरौला और तुलसीपुर में उप संकलन केंद्र का संचालन शुरू कराया जाए। संवाद
