Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 20, 2022

नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में खुलासे को लेकर एसआईटी निजी डायरी पढ़कर जानेंगे उसकी मानसिक स्थिति

 मैनपुरी। नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में खुलासे को लेकर एसआईटी अब मनोवैज्ञानिक का सहारा ले रही है। दिल्ली से एक टीम मंगलवार को मैनपुरी पहुंची। टीम ने छात्रा की निजी डायरी का अवलोकन शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक डायरी पढ़कर छात्रा की मनोदशा का आंकलन करेंगे।



भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी जांच कर रही है। अभी तक की जांच के आधार पर तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को जेल भेजा चुका है। अपराधी तक पहुंचने के लिएएसआईटी अब मनोवैज्ञानिक का सहारा ले रही है। मंगलवार को दिल्ली से मनोवैज्ञानिकों की एक टीम एसआईटी के कैंप कार्यालय पहुंची। टीम में पांच लोग शामिल हैं, यह सभी छात्रा द्वारा लिखी गई पर्सनल डायरी को पढ़कर उसकी मनोदशा का आंकलन करेंगे।


मनोवैज्ञानिक यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि जिस समय डायरी लिखी गई, उस समय छात्रा की स्थिति सामान्य थी या वह मानसिक रूप से परेशान थी। मनोवैज्ञानिकों की टीम की रिपोर्ट आने के बाद शायद एसआईटी को कोई रास्ता मिल सके।

नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में खुलासे को लेकर एसआईटी निजी डायरी पढ़कर जानेंगे उसकी मानसिक स्थिति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link