Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 20, 2022

Primary ka master: आज से 3.40 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

 लखनऊ : प्रदेश में पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे। पांच साल तक की उम्र के कुल 3.40 करोड़ बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए 1.10 लाख बूथ बनाए गए हैं।



राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अभियान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर टीमें भेजी जाएंगी। सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वह बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो ड्राप जरूर पिलाएं। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जाए और कहीं कोई लापरवाही न हो। सभी जरूरी तैयारियां पहले की तरह पूरी कर ली जाएं। घर-घर भेजी जा रही टीमों ने कितने बच्चों को ड्राप पिलाई इसकी सघन मानीटरिंग भी की जाए। पांच वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर पिलाई जाए।

Primary ka master: आज से 3.40 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link