Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 20, 2022

12वीं की टर्म-वन का परिणाम घोषित: सीबीएसई

 नई दिल्ली: सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं की टर्म-वन परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट स्कूलों को भेज दी है। इसे स्कूलों में प्राप्त किया जा सकेगा। 10वीं की टर्म-वन परीक्षा की तरह इसे भी सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जाएगा।



पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 2022 के लिए बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रमुख विषयों के लिए टर्म-वन परीक्षा बीते 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की टर्म-वन परीक्षा के प्रदर्शन के बारे में स्कूलों को सूचित कर दिया है। केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के बारे में बताया गया है, क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन या व्यावहारिक स्कोर पहले से ही स्कूलों के पास उपलब्ध हैं। बोर्ड ने टर्म-टू परीक्षा के लिए तारीखों की भी घोषणा की है। ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी।

12वीं की टर्म-वन का परिणाम घोषित: सीबीएसई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link