Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 19, 2022

शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए प्रशिक्षित

 दुबहर (बलिया)। बीआरसी दुवहर पर शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन उपस्थित दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा एवं दुबहर के सीडीपीओ रामभुवन वर्मा ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में जन्म से 8 वर्ष की अवधि के बच्चों को पीष्टिक खाना, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्यार और आदर प्रदान करने के साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए तैयार किया जाएगा। 



 प्रशिक्षण में अनेक प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर ट्रेनर नित्यानंद तिवारी, नेहा भारती, स्वेता मिश्रा, डॉ अब्दुल अव्वल, अनिल कुमार आदि रहे।

शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए प्रशिक्षित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link