डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीमों ने एक ही समय पर मारा छापा, देर रात तक जारी रही कार्रवाई
बदायूं। डीएम दीपा रंजन के आदेश पर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने जिले के 18 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान तमाम गड़बड़ियां मिलीं देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें कार्रवाई में जुटी रहीं। दातागंज तहसील के समरेर स्थित आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को विषाक्त भोजन खाने से 30 छात्राओं के बीमार होने और इसके बाद बुधवार को एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार के समरेर दौरे के बाद आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की नींद टूटी है। जिले में कुल 18 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनका संचालन बेसिक शिक्षा विभाग करता है। विद्यालयों में रहने वाली छात्राओं को आवास, भोजन, यूनिफार्म, पुस्तकें आदि सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। कस्तूरबा विद्यालय भी अक्सर विवादों में रहते हैं। पिछले दिनों उझानी ब्लॉक के छतुझ्या वा विद्यालय में वार्डन में छात्राओं से मारपीट कर दी थी। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। बुधवार को डीएम दीपा रंजन ने 36 अधिकारियों की टीमें बनाकर शाम सात बजे एक साथ सभी 18 विद्यालयों पर छापा कारवाई कराई एक विद्यालय में दी अधिकारियों की टीम पहुंची और यहाँ मौके पर जांच की गई।
शेखपुर कस्तूरबा विद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने छापा मारा। यहां मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बना था। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका भी अनुपस्थित मिली। करीब 50 मिनट के बाद प्रधानाध्यापिका पहुंची तो वह उपस्थिति रजिस्टर के साथ आगंतुक रजिस्टर भी नहीं दिखा सकी पंजीकृत छात्राओं के मुकाबले 28 छात्राएं ही उपस्थित मिली। कादरचौक में स्कूल भवन की छत टपकती मिली और सहसवान के खंदक में शौचालय की दशा खराब मिले।
.jpeg)
