स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम में सहयोग न करने का भी आरोप
हाथरस बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों कर्मचारियों पर मनमानी करने और स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम में सहयोग न करने और बच्चों के खान-पान के सामान को छुपाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
महेशचंद्र देशमुख चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय वाद नगला अठवरिया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मण कुमार यादव के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों कर्मचारियों पर चार अप्रैल को स्कूल चलो अभियान में सहयोग न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वितरण के लिए आई बच्चों को खानपान की सामग्री को छिपाकर ले जाने कार्यालय में देर से आने बिना
सूचना के अनुपस्थित रहने जैसे आरोप हैं। इन दोनों के खिलाफ बीएसए शाहीन ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में महेशचंद्र देशमुख और लक्ष्मण कुमार यादव को बीआरसी हाथरस से संबद्ध किया गया है।
मनमानी करने पर शिक्षिका निलंबित
हाथरस विकास खंड हाथरस के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगली की शिक्षिका पर मनमानी करने का आरोप है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत होने पर चार्ज न लेने और विभागीय कार्य में रुचि न लेने के आरोप में बीएसए ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगोली में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका ऊपा किरन के सेवानिवृत्त होने पर यहां की शिक्षिका शशि शर्मा पर चार्ज न लेने का आरोप है। इस मामले में विभागीय जांच फरई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की। बीएसए शाहीन ने शशि शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षिका को निलंबन की अवधि में प्राथमिक विद्यालय चौकड़ा विकास खंड मुरसान संबद्ध किया गया है। सं मे
.png)
