Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद फिर शुरू होगी

 210 पद हैं स्वीकृत, अभी 150 शिक्षक हैं कार्यरत, 60 शिक्षक और भर्ती होंगे 

बरेली। चुनाव आचार संहिता के कारण रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद फिर शुरू होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय को मई तक 60 शिक्षक मिल जाएंगे। इसी के साथ विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की पूर्ति हो जाएगी।


देश के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षक नहीं है। उच्च शिक्षण संस्थानों में दिक्कतें अधिक है क्योंकि इस संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति यूजीसी व प्रदेश सरकारों से लेनी पड़ती है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी लंबे समय से शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो पा रही थी। इस कारण शिक्षण का भार दूसरे शिक्षकों पर पड़ रहा था शिक्षा गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। यही नहीं शोध का ग्राफ भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। प्रदेश से लेकर अंतरराष्ट्रीय रेकिंग पर भी शिक्षकों की कमी असर डाल रही थी। अब की नैक रैकिंग की तैयारियां चल रही है। उसमें भी छात्रों को संख्या के मुताबिक शिक्षकों की जरूरत है।

अन्यथा इस बिंदु पर विश्वविद्यालय को कम अंक मिलेंगे इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में लगभग नौ माह से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर काम चल रहा है। विश्वविद्यालय के नए अधिकारियों की टीम इस पर काम कर रही है। इसी टीम ने हाल ही में विश्वविद्यालय ने लगभग 60 शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया था लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अभी

आचार संहिता एमएलसी चुनाव को भी चल रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय 20 अप्रैल के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद फिर शुरू होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link