Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षक को बर्खास्त करने की तैयारी, जानें क्या है मामला

 प्रयागराज सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बहरिया के कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा के शिक्षक अजीत कुमार यादव को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इस मामले की जांच कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में प्रधानाचार्य संगोता प्रसाद की भी



लापरवाही सामने आई है। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया से विद्यालय के निरीक्षण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विकास खंड के कंपोजिट

विद्यालय सराय ख्वाजा में अजीत कुमार यादव सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षक अजीत कुमार यादव ने एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा और जनसंपर्क किया था। उन्होंने जनसभा में प्रदेश के प्रधानमंत्री और

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था वीडियो वायरल होने के बाद शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक अजीत कुमार यादव विद्यालय नहीं जाते थे और वह नौकरी के दौरान चुनावी सभा में गए। संवाद

प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षक को बर्खास्त करने की तैयारी, जानें क्या है मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link