Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

Primary ka master: वरिष्ठ महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्र कर सकेंगी, प्रस्ताव तैयार

 वरिष्ठ महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्र कर सकेंगी, प्रस्ताव तैयार

नीरज मिश्र, लखनऊ: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जल्द ही रोडवेज बसों में निश्शुल्क सफर कर सकेंगी। तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मुहर लगते ही सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अनुसार वरिष्ठ महिलाओं को निश्शुल्क बस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। प्रस्ताव में वरिष्ठ महिलाओं की यात्रा पर करीब 264 करोड़ रुपये सालाना से अधिक व्ययभार की जानकारी दी गई है। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित विभागों से भी पत्राचार किया गया है।



रोडवेज के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इससे रोज करीब 85 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। प्रतिपूर्ति के लिए जिम्मेदार महिला एवं बाल कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग को भी पत्र भेजा गया है।

Primary ka master: वरिष्ठ महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्र कर सकेंगी, प्रस्ताव तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link