Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

Primary ka master: डीएम को निरीक्षण के दौरान मिलीं थी खामियां बेसिक शिक्षाधिकारी ने देर शाम की कार्रवाई

डीएम  को निरीक्षण के दौरान मिलीं थी खामियां बेसिक शिक्षाधिकारी ने देर शाम की कार्रवाई



फतेहपुर : एक दिन पहले डीएम अपूर्वा दुबे ने कंपोजिट स्कूल महात्मा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया था । यहां की प्रधानाध्यापिका चित्रांगदा डीएम के सवालों का जवाब तक नहीं दे पाई थीं । स्कूल में इंटर्नशिप कर रहे डीएलएड प्रशिक्षु और शिक्षामित्रों के बारे में भी वह कुछ नहीं बता पाई । रसोई कक्ष के पास सफाई न होने पर समुचित जवाब नहीं दिया । गुरुवार को डीएम के निर्देश पर बीएसए संजय कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । कंपोजिट विद्यालय कक्षा आठ तक संचालित है , यहां 193 बच्चे पंजीकृत हैं । लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां 73 बच्चे ही मिले थे । कक्षा चार के 16 बच्चों को अलग और शेष सभी कक्षा के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया गया था । वहीं , इंटरनेट मीडिया पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल संचालन का समय गर्मी को देखते हुए बदले जाने की खबरें चल रही है । डीएम ने कहा , अभी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है । कक्षाएं पूर्व समय पर यथावत चलेंगी ।

Primary ka master: डीएम को निरीक्षण के दौरान मिलीं थी खामियां बेसिक शिक्षाधिकारी ने देर शाम की कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link