Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई पर असमंजस

 दाखला व सत्र शुरू होने के संबंध में नहीं आया निर्देश 

औरया यूपी बोर्ड के विद्यालयों का नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन दाखिला कब और पढ़ाई कब से शुरू होगी। यह जानकारी स्कूलों को नहीं है। नए सत्र के बारे में विभाग ने विद्यालयों के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है।


जिले में 289 माध्यमिक विद्यालय है। इसमें से 70 स्कूली की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। इनमें तीन राजकीय, 45 अशासकीय, 22 वित्त पोषित स्कूल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र सिंह राठौर का कहना

है कि विद्यालयों में अभी बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। प्रायोगिक परीक्षा कराया जाना अभी बाकी है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी होगा। विद्यालयों को जानकारी नहीं दी गई है कि प्रायोगिक परीक्षा कब होगी और मूल्यांकन कब से शुरू होगा।

नए सत्र में प्रवेश और पढ़ाई के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है। इससे विद्यालयों के सामने स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय शुबला का कहना है कि गत सत्रों में प्रवेश प्रक्रिया व कक्षाओं के संचालन के संबंध में सत्र शुरू होने से पहले दिशा-निर्देश जारी हो जाते थे, लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा के कारण नहीं हुआ। 13 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हो रही है। इसके बाद अधिकतर शिक्षकों की डयूटी कॉपियों के मूल्यांकन में लग जाएगी। इसके बाद कक्षाएं शुरू हो पाएगी।

स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई पर असमंजस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link