एक ही विद्यालय में चार बार हो चुकी चोरी, खैराबाद इलाके की घटना
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरियों की वारदात से परेशान होकर मंगलवार की शिक्षकों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस मामले को लेकर संजीदा नहीं है। सोमवार की रात चोरों ने फिर से विद्यालय में धावा बोलकर सामान चोरी कर लिया, इससे शिक्षकों में आक्रोश है।
खैराबाद इलाके में चोर जमैवतपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमवतपुर से सोलर पैनल, तार एंगल आदि चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तीन बार पहले भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है। जिसको लेकर ग्रामीणों के साथ उन्होंने प्रदर्शन भी किया एक दिन पहले ही इलाके में स्थित पार्श्वनाथ महाविद्यालय से भी चोरी हुई थी। जिसमें चोरो ने जनरेटर के पुजें, वायरिंग आदि चोरी कर ली थी। प्राचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय से दूसरी बार चोरी हुई है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

