Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 8, 2022

शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती जारी करने के लिए सौंपा ज्ञापन

 मुरसान बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पदों पर विज्ञापन जारी कर भर्ती कराने की मांग को लेकर मंगलवार को डीएलएड प्रशिशुओं ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन दिया।


डीएलएड प्रशिक्षु मीनू कुमार, शुभम प्रताप सिंह, चिंटू गुप्ता, योगेश वर्मा, वरुण शर्मा ने ज्ञापन में कहा है कि विभाग द्वारा पूर्व में 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में दिए गए हलफनामे का संज्ञान लिया जाए। शिक्षक भर्ती के बाद विभाग में कई पद खाली हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि रिक्त पदों की भर्ती निकालकर उन्हें भरने की बात कही गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। 15 लाख से ज्यादा प्रशिक्षु बीटीसी, डीएलएड, बीएड, टेट ओर सीटेट पास कर बैठे हुए हैं। प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराना अत्यंत आवश्यक है। संवाद

शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती जारी करने के लिए सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link