परसपुर (गोंडा)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को शैक्षिक संगोष्ठी, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई परसपुर का गठन ब्लॉक संसाधन केंद्र प्रांगण में किया गया। इसमें संदीप कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि प्रवीण कुमार तिवारी को महासंघ का मंत्री, शिव गोपाल शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार रस्तोगी को कोषाध्यक्ष व अंजनी कुमार शुक्ला को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। रेखा सिंह को महिला उपाध्यक्ष और चंद्र प्रताप सिंह को संरक्षक व संगठन मंत्री के पद के लिए मनोनयन किया गया। संगठन से जुड़े किसी भी शिक्षक का शोषण राष्ट्रीय
शैक्षिक महासंघ बर्दाश्त नहीं करेगा सेवानिवृत्त शिक्षकों / शिक्षिकाओं जगन्नाथ सिंह प्रधानध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमा आइलाद, हरिपाल सिंह प्रधानध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे गजराज, कृष्ण कुमार मिश्र सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुभगपुर, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबर अली पुरवा व कविता सिंह प्रधानध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय को सम्मानित किया गया। संवाद
.jpeg)
