Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 29, 2022

UP Weather : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

 मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और प्रयागराज, लखनऊ और बरेली जैसे इलाकों में जमकर बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में पारा भी गिर सकता है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पारा दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।



आईएमडी के मुताबिक शनिवार को यूपी के कई जिलों में निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से इन इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी और इस दौरान कई इलाकों में बिजली भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


गौरतलब है कि इस साल यूपी में मॉनसून थोड़ा कमजोर रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये कि आषाढ़ महीने में बारिश हुई ही नहीं जिससे धान की फसल काफी प्रभावित हुई है।

UP Weather : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link