Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 11, 2022

स्कूल में दिव्यांग शौचालय की जगह बनवा दिया स्नानगृह

कंपिल कस्बे स्थित प्राथमिक व कन्या प्राथमिक स्कूल को एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्हें दिव्यांग शौचालय की जगह स्नानगृह बना मिला हैंडवॉश की टोटी टूटी व नाली गंदगी से बजबजाती मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।


एसडीएम नरेंद्र सिंह सोमवार शाम प्राथमिक स्कूल फर्स्ट पहुंचे। ईओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कायाकल्प में 3.97 लाख रुपये से

शौचालय, हैंडवॉश, टाइल्स व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया उन्होंने हैंडवॉश की टूटी टोटियों को सही कराने व शौचालय की सफाई के निर्देश दिए।


कन्या प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र परवीन से निर्माण की जानकारी ली। बताया गया 5.94 लाख से कार्य कराया गया हैडवॉश 

की ऊंचाई देख ईओ को छोटे बच्चों के लिए दूसरा बनवाने के लिए कहा। स्कूल में स्नानगृह की जगह दिव्यांग शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। लिपिक अजय कुमार ने दीवारों पर इन्स लगाने की जानकारी दी। जबकि शिक्षामित्र ने बताया कि केवल फर्श पर ही टाइल्स लगाए गए हैं। हैंडपंप व नाली में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई निर्माण कार्य में आरसीसी का कार्य न मिलने पर जेई को तलब किया।

स्कूल में दिव्यांग शौचालय की जगह बनवा दिया स्नानगृह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link