Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 7, 2026

यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश

 UP Govt Orders Half Day in Schools on Monday: उत्तर प्रदेश में चल रही कावड़ यात्रा और राज्य भर में कावड़ यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं. राज्य में सोमवार को स्कूलों में 12:15 बजे यानी आधे दिन में ही छुट्टी कर दी जाएगी. वहीं कावड़ यात्रा को देखते हुए पहले से जारी आदेश के तहत कई जिलों में 4 से 12 अगस्त तक को स्कूल कॉलेज बंद रखने का फैसला भी लागू है. प्रशासन का यह फैसला कावड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और भक्तों की आवाजाही को देखते हुए लिया गया है.




12:15 बजे होगी स्कूलों में छुट्टी




उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार सोमवार को स्कूलों में नियमित कक्षाओं के बजाय दोपहर 12:15 बजे छुट्टी कर दी जाएगी. इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली आवाजाही के बीच विद्यार्थियों और उनके परिवारों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. कांवड़ यात्रा के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में भक्त और कावड़िये यात्रा कर रहे हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूलों के संचालन को लेकर भी जरूरी बदलाव किए गए हैं.






4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे, कई स्कूल और कॉलेज




पहले से जारी आदेश के तहत 4 से 12 अगस्त तक स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज, यूनिवर्सिटी और तकनीकी संस्थानों में भी कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पर लागू है. स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी. इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से जुड़े स्कूल भी इस आदेश के दायरे में हैं. इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संचालित सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी और तकनीकी संस्थानों में भी नियमित कक्षाएं बंद रहेगी. हालांकि आदेश में पहले से निर्धारित परीक्षाओं को लेकर अलग प्रावधान किया गया है. जिन संस्थानों में परीक्षा पहले से तय है, वहां संबंधित परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा सकती है. यानी छुट्टी की कारण पहले से तय परीक्षा का कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा.




इन जिलों में पहले से लागू है आदेश




कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने के आदेश पहले से ही जारी किए जा चुके हैं. सरकार के अनुसार प्रशासन यात्रा के दौरान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार आगे भी निर्देश जारी किए जा सकते हैं. वहीं श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हुई और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि है, इस दौरान का कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link