Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 7, 2026

चार हजार माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा देंगे

 चार हजार माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा देंगे

लखनऊ,। यूपी में 4026 राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलेां में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत इन स्कूलों में छात्रों को कौशल ट्रेनिंग दी जाएगी। अब इन स्कूलों में यह सुविधा शुरू होने के साथ ही सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों में कौशल प्रशिक्षण की सुविधा होगी।






जिन 4026 सरकारी माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जाएगी, उनमें 3208 एडेड माध्यमिक स्कूल और 818 राजकीय माध्यमिक स्कूल हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्रोजेक्ट प्रवीण का विस्तार करते हुए इन विद्यालयों में भी इसी सत्र वर्ष 2026-27 से ही कौशल प्रशिक्षण के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाए।

चार हजार माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा देंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link