असिस्टेंट प्रो.बीएड की परीक्षा टलेगी
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड (विज्ञापन संख्या 51) के 107 पदों पर चयन के लिए 19 अगस्त को प्रस्तावित लिखित परीक्षा टलना तय है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इससे पहले 28 जुलाई को लिखित परीक्षा कराने की तैयारी की थी लेकिन 16 जुलाई को परीक्षा स्थगित करते हुए 19 अगस्त की तिथि निर्धारित की थी। हालांकि अर्हता को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में 12 अगस्त को प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए चयन आयोग 19 अगस्त को परीक्षा टालने जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने 28 अप्रैल 2026 तक अर्ह सभी अभ्यर्थियों से 20 जुलाई तक आवेन मांगे थे। यही कारण था कि पूर्व में 28 जुलाई प्रस्तावित परीक्षा तीन सप्ताह के लिए टालनी पड़ी थी। हाईकोर्ट ने नौ दिसंबर 2022 को इसे

