Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 9, 2026

शिक्षिका से बीआरसी के बाबू ने किया दुष्कर्म, दबोचा

 शिक्षिका से बीआरसी के बाबू ने किया दुष्कर्म, दबोचा

हरदोई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर टोडरपुर बीआरसी में तैनात आरोपी बाबू को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक आरोपी बाबू ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।






पुलिस के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मैं वेतन संबंधी समस्या को लेकर टोडरपुर बीआरसी में तैनात बाबू अमित मिश्रा निवासी हरदोई से बातचीत कर रही थी। बाबू मामले के निस्तारण को लेकर लगातार टालमटोल कर रहा था। चार अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी बाबू ने फोन किया। इसके बाद वह घर आ गया। घर में घुसकर बाबू ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद शिक्षिका ने पांच अगस्त को शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि टोडरपुर की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह से पूरे मामले को लेकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। उनकी आख्या आने के बाद संबंधित बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षिका से बीआरसी के बाबू ने किया दुष्कर्म, दबोचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link