Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 9, 2026

शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का ज्ञापन सौंपा

 शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का ज्ञापन सौंपा

लखनऊ। प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किए जाने एवं सेवा संबंधी अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर यूपी राज्य कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों को टीईटी से छूट दिये जाने का आग्रह किया है।






यूपी राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार दीक्षित व उपाध्यक्ष देवेश शुक्ला, केके मिश्रा एवं सुनील कपूर ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया कि 23 अगस्त 2010 से पहले नौकरी पाए लाखों शिक्षक उस समय लागू नियमों एवं निर्धारित शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर नियुक्त हुए थे। ये शिक्षक बीते 15, 20 तथा 30 वर्ष से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों पर बाद में टीईटी की अनिवार्यता लागू होने से इनकी नौकरी पर संकट आ गया है। इन शिक्षकों की सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति, वेतन, पेंशन एवं भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जाए।

शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का ज्ञापन सौंपा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link