सेवा में,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद - बुलंदशहर।
विषय - दिनांक 19/10/2026 को महाष्टमी के अवकाश के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि कार्यालय जिलाधिकारी जनपद बुलंदशहर द्वारा जारी वार्षिक (2026) सार्वजनिक अवकाश की सूची में दिनांक 19/10/2026 को दशहरा (महाष्टमी) पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है जबकि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के पत्रांक बे०शि०प०/19684-89/2025-26 दिनांक 31/12/2025 में दी गई सूची में परिषदीय विद्यालयों में उक्त दिवस का अवकाश अंकित नहीं है।
उक्त के क्रम में आपसे सादर अनुरोध है कि कार्यालय जिलाधिकारी जनपद बुलंदशहर द्वारा जारी सूची के अनुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 19/10/2026 को दशहरा (महाष्टमी) पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित करने का कष्ट करें।
सादर !
संलग्नक - कार्यालय जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची।

