Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 12, 2026

मोबाइल गेम खेलते समय 10 साल के बेटे की नासमझी पड़ी भारी, बिजनौर में शिक्षक ने गंवाए 9 लाख रुपये

 बिजनौर। बेटे का मोबाइल फोन में गेम खेलना प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक को भारी पड़ गया। गेम खेलते समय बालक ने गेमिंग एप ओपन कर दिया। इस दौरान ओटीपी मोबाइल फोन पर आ गया। साइबर ठग ने बालक से ओटीपी नंबर पूछ लिया और अध्यापक के खाते से नौ लाख रुपये साफ कर दिए। 


अध्यापक की तहरीर पर एक मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


शिक्षक पिता के मोबाइल फोन में 10 साल का बेटा खेल रहा था गेम, मुकदमा दर्ज 

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का कहना है कि उसका 10 वर्षीय बेटा गेमिंग एप पर गेम खेल रहा था। इस दौरान एक और गेमिंग एप ओपन कर दिया। लिंक ओपन करते ही एक ओटीपी मोबाइल फोन पर आ गया। इसी बीच साइबर ठग ने बालक से ओटीपी पूछ लिया।


कुछ देर बाद ही शिक्षक के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से नौ लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर हो गए। पांच मिनट के भीतर ही साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दी।


साइबर हेल्पलाइन पर सूचना के बाद खाता फ्रीज

सूचना के बाद खाता फ्रीज हो गया, लेकिन तब तक साइबर ठग पूरी रकम निकाल चुका था। आठ अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर टीम की जांच में पता चला कि राजस्थान में रकम निकाली गई है। पुलिस खातों की डिटेल खंगाल रही है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।

मोबाइल गेम खेलते समय 10 साल के बेटे की नासमझी पड़ी भारी, बिजनौर में शिक्षक ने गंवाए 9 लाख रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link