Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 12, 2026

चुनाव में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया

 चुनाव में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया

लखनऊ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा की बहाली व पदोन्नति समेत लंबित मुद्दे की मांग शिक्षकों ने शुरू कर दी है। शिक्षक प्रत्याशियों से पूछ रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद उनके लिये क्या कदम उठाएंगे? लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने और स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के भारी संख्या में खाली पर होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा वेतन विसंगतियों के चलते शिक्षकों भारी आक्रोश है

माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक प्रत्याशियों से इन समस्याओं के समाधान की स्पष्ट योजना बताने की मांग कर रहे हैं।





पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा पर जोर




प्रत्याशियों की आम सभा में शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा रख रहे हैं। शिक्षक कहते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके साथ ही सेवा शर्तों में स्थिरता और नौकरी की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। शिक्षकों का कहना है कि इन मुद्दों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस पहल जरूरी है।




शिक्षकों के पद का विज्ञापन जारी हो




शिक्षक तबादला नीति में पारदर्शिता और खाली पदों पर भर्ती की मांग भी उठा रहे हैं। सरकार शिक्षकों के खाली पदों पर विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति दे। अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन, सेवा शर्तें और भविष्य की सुरक्षा प्रमुख हैं। शिक्षक प्रत्याशियों से पूछ रहे हैं वे इन मांगों को सरकार के सामने किस तरह उठाएंगे और उनके समाधान के लिए क्या प्रयास करेंगे?

चुनाव में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link