*🔴 समायोजन 3.1 विशेष*
कल दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में सौरभ कुमार सिंह व अन्य बनाम स्टेट ऑफ यूपी की स्पेशल अपील पर सुनवाई प्रस्तावित है।
⚖️ सुनवाई का विवरण—
▪️ न्यायालय: इलाहाबाद हाईकोर्ट, डिवीजन बेंच
▪️ कोर्ट नंबर: 45
▪️ क्रम संख्या: 36
▪️ सुनवाई की तिथि: 13 अक्टूबर 2026
▪️ प्रकरण: समायोजन 3.1 (सौरभ कुमार सिंह व अन्य बनाम स्टेट ऑफ यूपी)
साथियों, समायोजन 3.1 का यह प्रकरण पिछले लगभग छह महीनों से न्यायालय में विचाराधीन है और अब यह मामला अपने महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है।
ऐसे में कल की सुनवाई समायोजन से प्रभावित शिक्षक साथियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब देखना होगा कि कल की सुनवाई में माननीय न्यायालय के समक्ष क्या तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं और न्यायालय की ओर से क्या निर्देश दिए जाते हैं।
