Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 12, 2026

मां की याद में शिक्षक ने बदल दी परिषदीय विद्यालय की तस्वीर, बनाया उत्तर प्रदेश का पहला फुली AC परिषदीय स्कूल

 मां की याद में शिक्षक ने बदल दी परिषदीय विद्यालय की तस्वीर, बनाया उत्तर प्रदेश का पहला फुली AC परिषदीय स्कूल

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों की सुविधा को लेकर अक्सर अगुंलिया उठती रहीं है लेकिन अब प्रदेश में परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो केशोपुर सठला ने आधुनिक सुविधाओं में निजी स्कूलों को भी पछाड़ दिया है। शिक्षक के समर्पण भरे प्रयास से विद्यालय वातानुकूलित हो गया है। प्रदेश का पहला वातानुकूलित विद्यालय बन गया है।टीचर जॉब खोजें

जिले के बीबीनगर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो केशोपुर सठला में मूलरूप से मेरठ जनपद के रहने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार साल 2019 में तबादला होकर आए थे। विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक तैनात है। 102 बच्चे पंजीकृत हैं।






सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार ने विद्यालय की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया है। बच्चों स्वेटर और जूते भी वितरित करते चले आ रहे हैं। पुष्पेंद्र कुमार ने दो कक्षीय वाले प्राथमिक विद्यालय के दो कक्षों को वातानुकूलित बनाने की योजना बनाई थी। पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी माता जी की पुण्य तिथि पर जुलाई 2026 में अपने पास से धनराशि खर्च कर विद्यालय के दोनों कक्षों में विंडो एयर कंडीशनर लगवाए थे।







बच्चों की पढ़ाई में गर्मी अब नहीं बनेगी बाधा




विद्यालय में दो कक्ष और एक बरामदा व ऑफिस है। जगह का अभाव होने के कारण दो कक्ष और बरामदे में ही बच्चों को बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। 


गर्मी में कक्षा में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण उमस बन जाती थी। अब बच्चों को वातानुकूलित कक्षा-कक्ष में पढ़ाई करने का अवसर मिला है। शिक्षक के समर्पण से विद्यालय जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में परिषद का पहला वातानुकूलित विद्यालय बन गया है।

मां की याद में शिक्षक ने बदल दी परिषदीय विद्यालय की तस्वीर, बनाया उत्तर प्रदेश का पहला फुली AC परिषदीय स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link