Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 9, 2026

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पर मांगा स्पष्टीकरण

 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पर मांगा स्पष्टीकरण

प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता पुरुष संवर्ग की वर्ष 2006-2013 तक की अंतिम ज्येष्ठता सूची पर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्टीकरण मांगा है। सभी जेडी को भेजे पत्र में एडी ने लिखा है कि प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष शाखा) के शिक्षकों की अधीनस्थ राजपत्रित (पुरुष शाखा) संवर्ग में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की जानी है। अतः प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष शाखा) की ज्येष्ठता सूची के क्रमांक 515 से 969 तक के शिक्षकों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराएं।







तदर्थ सेवा जोड़कर दें पेंशन/ग्रेच्युटी का लाभ




प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तदर्थ सेवा को जोड़ते हुए पेंशन/ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की है। संघ के प्रदेश संरक्षक रामेश्वर पांडेय और महामंत्री सत्य शंकर मिश्र ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि शिक्षा निदेशालय ने 1990, 1991 एवं 1992 फरवरी तक राजकीय विद्यालयों तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति की थी। ज्यादातर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन्हें पेंशन /ग्रेच्युटी में नहीं दिया जा रहा है।



शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पर मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link