Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 9, 2026

प्रदेश में अगले माह से एसएसआर

 प्रदेश में अगले माह से एसएसआर

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की अंतिम बड़ी कवायद अगले माह से शुरू होगी। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराया जाएगा। अभियान में भी बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने व हटाने के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के। बाद जनवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।


एसआईआर के बाद फाइनल मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की गई थी। इसमें कुल 13.39 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इसी महीने केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से पुनर्विभाजन सूची जारी होने के बाद एसएसआर


शुरू होगा। एसएसआर के तहत सबसे पहले मसौदा सूची जारी किया जाएगा।


इस अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृतक और अनुपस्थित मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरवाएंगे। नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 और किसी तरह के संशोधन या विधानसभा क्षेत्र परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 भी लेंगे।

प्रदेश में अगले माह से एसएसआर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link