बीईओ पद पर पदोन्नति के लिए मांगी उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों की सूचना
प्रयागराज : उच्च प्राथमिक विद्यालयों/सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के महिला/पुरुष प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी (पूर्व पदनाम उप विद्यालय निरीक्षक) के पद पर पदोन्नति दिए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) मनोज कुमार द्विवेदी ने प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों को संबंधित प्रधानाध्यापकों की सेवा पुस्तिका की प्रमाणित छायाप्रति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा निदेशालय बेसिक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर निदेशक ने कहा है कि इसके आधार पर पात्रता सूची तैयार कर प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जानी है। पत्र में उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन रिट याचिका तथा अवमानना वाद में
●अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने सभी मंडलीय एडी बेसिक को भेजा पत्र, एक सप्ताह का दिया समय
पारित आदेशों का भी उल्लेख किया गया है। इस मामले में पूर्व में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस स्थिति पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है। इसके अलावा पांच मई 2026 के शासनादेश के तहत भर्ती वर्ष की अवधि में संशोधन का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि भर्ती वर्ष 2026-27 की अवधि एक जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक सीमित रहेगी। न्यायालय से संबंधित प्रकरण होने के कारण इस मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

