अफजलगढ़। ग्राम खैरुल्लापुर के प्राथमिक विद्यालय एवं नवाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में वर्षों से पढ़ाई करने छात्र-छात्राओं की संख्या दहाई पार नहीं कर पाई है। दोनों विद्यालयों में छह छह छात्र छात्राएं ही पंजीकृत है।
विद्यालय संचालित कराने के लिए पास के गांव से शिक्षक ही छात्रों की बाइक पर लाते व घर पहुंचाते है। ऐसा नहीं ब्लाक व जिला स्तर के अधिकारियों की इसकी स्थिति का पता नहीं है। समय समय पर अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करने आते हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं है।
.jpeg)
