Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 20, 2022

जहर निगलकर स्कूल पहुंची छात्रा, अचानक क्लास में तबीयत बिगड़ने पर मचा हड़कंप, गंभीर

 सहजनवां घरवालों की डांट से नाराज हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार को जहर निगल कर स्कूल पहुंच गई। अचानक क्लास में तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मचा और फिर शिक्षकों ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया।


सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची थी। वह अपने किसी साथी से बातचीत भी नहीं कर रही थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। यह सुनते ही सहेलियां परेशान हो र्गं और शिक्षकों को जानकारी दी। पुलिस घटना के असल वजहों की जांच कर रही है, जबकि छात्रा ने डांट से नाराज होकर जहर निगलने की बात कही है।

जहर निगलकर स्कूल पहुंची छात्रा, अचानक क्लास में तबीयत बिगड़ने पर मचा हड़कंप, गंभीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link