Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 14, 2022

Up Board: प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के रुके पैनल जल्द जारी होने की उम्मीद

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष- 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम घोषित करने के बाद 14 मंडलों का पूरा पैनल जारी करने के दौरान चार मंडलों का आंशिक पैनल कुछ आपत्तियां मिलने पर रोक लिया था। प्रयागराज, अलीगढ़, देवीपाटन मंडल के इंटरमीडिएट कालेज (बालक) और वाराणसी मंडल के बालक वर्ग के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से आई आपत्ति का



निस्तारण चयन बोर्ड में लगभग कर लिया गया है। जल्द ही इन रुके हुए मंडलों के विद्यालयों के लिए चयनित प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापकों का पैनल जारी कर दिया जाएगा।


चयन बोर्ड ने 13 नवंबर को 632 पदों के लिए

परिणाम घोषित किया था। परिणाम में यह स्पष्ट था कि किस विद्यालय के वरीयता क्रम में किन तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस अनुरूप चयनित प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापकों ने कार्यरत विद्यालय से कार्यमुक्त होने और चयनित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की भी रूपरेखा तैयार कर ली थी, लेकिन छह दिसंबर को परिणाम के सापेक्ष पैनल जारी किया गया तो चार मंडलों का पैनल आंशिक रूप से रोक दिए जाने पर वहां के लिए चयनित

निराश हो गए थे।


Up Board: प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के रुके पैनल जल्द जारी होने की उम्मीद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link