Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 14, 2022

शिक्षा विभाग: डीआइओएस कार्यालयों में अटके प्रधानाचार्यों के पैनल

 

प्रयागराज अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती- 2013 का परिणाम घोषित करने के 22 दिन बाद चयनित प्रधानाचार्यों का पैनल जारी कर दिया है। चार मंडलों के आंशिक पैनल प्रत्यावेदनों की जांच के कारण अभी जारी नहीं किए गए हैं। जारी पैनलों के क्रम में कुछ जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) ने पैनल मिलने के बावजूद नियुक्ति के लिए पत्र जारी नहीं किए हैं। इससे प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक आवंटित संस्था (विद्यालय) में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं।




632 पदों की प्रधानाचार्य भर्ती नौवें वर्ष में पूरी होने की ओर तो है, लेकिन प्रयागराज, अलीगढ़, देवीपाटन मंडल के इंटरमीडिएट कालेज (बालक) और वाराणसी मंडल के बालक वर्ग के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम पर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्यावेदन दिए जाने के कारण पैनल रुका है। इसके अलावा शेष मंडलों के पैनल चयन बोर्ड ने छह दिसंबर को जारी किए थे। इसके बावजूद एक सप्ताह में प्रयागराज, देवरिया व कुछ अन्य जिला विद्यालय निरीक्षकों ने पैनल के क्रम में चयनित प्रधानाचार्यों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पत्र निर्गत नहीं किए हैं। इससे चिंतित चयनितों ने पत्र जारी किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस वर्ग का पैनल चयन बोर्ड

से मिला गया है, उनके पत्र जारी किए जाने चाहिए। प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट बालक वर्ग का रुका पैनल चयन बोर्ड से मिलने पर सभी के पत्र एक साथ जारी किए जाएंगे।


शिक्षा विभाग: डीआइओएस कार्यालयों में अटके प्रधानाचार्यों के पैनल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link