Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 14, 2022

Primary ka master: प्रधानाध्यापिका और प्रधान प्रतिनिधि भिड़े, पौन घंटे तक बच्चे भी देखते रहे तमाशा,

 हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में मंगलवार को मिडडेमील को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व महिला प्रधानाध्यापिका के बीच जमकर कहा सुनी हुई। यह नजारा देख मौजूद बच्चे भी दंग थे। बात इतनी बढ़ गई कि प्रधानाध्यापिका ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष एमडीएम को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों में सुलह हुई। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



अधिक बच्चों का एमडीएम दिखाने पर बनाते हैं दबाव : बेहटा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका मालती श्रीवास्तव स्कूल में एमडीएम बनवा रही थीं। इसी दौरान प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर मिश्र पहुंचे और दोनों के बीच तू-तू- मैं-मैं शुरू हो गई। जोर-जोर से आवाज सुनकर सारे बच्चे व अन्य शिक्षक वहां पर पहुंचे। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। नोंक- झोंक इस कदर बढ़ी कि प्रधानाध्यापिका मालती श्रीवास्तव ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस बुला ली। पीआरबी कर्मियों के आने पर प्रधानाध्यापिका मालती श्रीवास्व ने | आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर मिश्र मिडडेमील में छात्रों की संख्या को फर्जी तरीके से बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। जिसे न मानने पर वह विवाद करने आए थे। वहीं प्रधान प्रतिनिधि श्री मिश्र का आरोप है कि मिडडेमील के मामले में हेडमास्टर सहयोग देने के बजाए अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न कर रही हैं। पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों में फिर बहस शुरू हो गई। जिस पर सिपाहियों ने दोनों पक्षों को शांत करा और फिर समझाया। करीब पौन घंटे तक इस विवाद के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहा।



Primary ka master: प्रधानाध्यापिका और प्रधान प्रतिनिधि भिड़े, पौन घंटे तक बच्चे भी देखते रहे तमाशा, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link