Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 24, 2023

नियमित कोर्स की सीटें खाली दूरस्थ शिक्षा में बढ़ा दाखिला

 प्रयागराज ।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में जहां स्नातक के नियमित कोर्स की सीटें खाली हैं वहीं, दूरस्थ शिक्षा का क्रेज बढ़ा है। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 में हुए दाखिले में देखने को मिल रहा है। मुक्त विश्वविद्यालय के स्थापना के बाद से पहली बार अलग-अलग कोर्सों में सर्वाधिक 69350 प्रवेश हुए हैं।


मुक्त विश्वविद्यालय में 123 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सूबे के 12 क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र और 1400 अध्ययन केंद्रों पर प्रवेश लिए गए। इविवि में बीए की 4615 सीटों के सापेक्ष 3903 प्रवेश हुए हैं। वहीं, संबद्ध कॉलेज की बातें करें स्नातक में (बीए, बीएससी और बीकॉम) में सीधे प्रवेश (जो सीयूईटी में नहीं शामिल थे ) लेने के बाद भी सीटें नहीं भरी हैं। सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए की 2800 सीटों के सापेक्ष तकरीबन 1400 प्रवेश हुए हैं। यानी आधी सीटें रिक्त हैं।



पीजी समेत पांच नए कोर्स में प्रवेश


मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रो. जेपी यादव ने बताया कि जुलाई सत्र में पांच नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया गया है। इसमें एमए इन प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विज्ञान शुरू किया गया है। पहली बार 182 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट, डिप्लोमा इन कर्मकांड, सरल संस्कृत शिक्षण सर्टिफिकेट की पढ़ाई शुरू हुई है

नियमित कोर्स की सीटें खाली दूरस्थ शिक्षा में बढ़ा दाखिला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link