Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 24, 2023

अयोध्या में इस बार 25 हजार विद्यार्थी जलाएंगे 24 लाख दीये

 

लखनऊ। अयोध्या में होने जा रहे भव्य दीपोत्सव में 11 नवंबर को 24 लाख दीये सजाए जाएंगे। लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं व शिक्षक 24 लाख दीप सजाएंगे और उन्हें जलाएंगे। इसमें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कालेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल रहेंगे। इस बार पहली बार इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।



पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि दीप सजाने व जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की है। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों छात्र इसमें शामिल होते रहे हैं। पिछले वर्ष 21 हजार से ज्यादा छात्र व शिक्षक इसमें शामिल हुए थे। यह संख्या इस बार 25 हजार होगी। इस वर्ष इंटर कॉलेजों के चार हजार छात्र-छात्राएं भी इससे जुड़ेंगे। इन स्वयंसेवकों को आईकार्ड जारी किया जाएगा, इसमें क्यूआर कोड लगा रहेगा। बताया कि दीपोत्सव में 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 24 लाख दीये सजाए जाएंगे।

अयोध्या में इस बार 25 हजार विद्यार्थी जलाएंगे 24 लाख दीये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link