Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 24, 2023

बीटीसी शिक्षक संघ ने 40 जिलों में बनाए नए जिलाध्यक्ष

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत दूसरे चरण में 40 जिलों में जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को जिले में शिक्षक व शिक्षामित्रों की समस्याओं पर सक्रियता से काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि शिवश्याम सिंह को लखनऊ, धर्मपाल सिंह यादव को अयोध्या, अभिषेक तिवारी को गोंडा, रामधन यादव को बाराबंकी, बेनी माधव सिंह को फतेहपुर, शिवाकांत यादव को जौनपुर, गना यादव को देवरिया, आशुतोष गुप्ता को कानपुर नगर, हरिओम भदौरिया को कानपुर देहात, आलोक यादव को प्रयागराज सत्यप्रकाश मिश्रा को वाराणसी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में विनय कुमार यादव को अलीगढ़, बृजेश यादव को संतकबीर नगर, रमेश यादव को आजमगढ़, बृजेश सिंह यादव को फर्रुखाबाद, सुद्धोषकर यादव को एटा, इंद्रपाल सिंह यादव को झांसी, रणजीत बहादुर यादव को बलिया, प्रभाकांत यादव को फिरोजाबाद, ओंकार यादव को आगरा, रवि प्रकाश राव को सिद्धार्थनगर, अखिलेश तिवारी को श्रावस्ती, रवींद्र खारी को संभल, प्रमोद कुमार को बदायूं, मिथलेश कुमार को चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।




 वहीं अनीस अहमद को गाजियाबाद, चांद मोहम्मद को शाहजहांपुर, जर्नादन प्रसाद कुशवाहा को गोरखपुर, रमेश यादव को कुशीनगर, दिनेश यादव को जालौन, अजीत सिंह पटेल को मुजफ्फरनगर, जमशेद बहादुर को अमरोहा, अजीत सिंह यादव को बरेली, राजेंद्र सिंह यादव को औरैया, धर्मेंद्र सिंह यादव को मैनपुरी, मूलचंद सोनी को बांदा, राकेश कुमार यादव को प्रतापगढ़, विकास यादव को बुलंदशहर, प्रवीण कुमार शर्मा को लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।




बीटीसी शिक्षक संघ ने 40 जिलों में बनाए नए जिलाध्यक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link