Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 30, 2023

हेडमास्टर ने हड़पी बच्चों के मिड-डे मील की मोटी रकम, खुलासा होने पर गिरी गाज, पढे पूरी सूचना

 उत्तर प्रदेश uttar pradesh के गाजीपुर जिले में एक हेड मास्टर headmaster ने बच्चों के मिड डे मील पर ही डाका डाल दिया. शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के अधिकारियों को हुई तो जांच बैठाई गई. जांच में विद्यालय Vidalaya के एक प्रधानाचार्य गबन के मामले में दोषी पाए गए. जिन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.




हेडमास्टर ने हड़पी बच्चों के मिड-डे मील की मोटी रकम, खुलासा होने पर गिरी गाज, पढे पूरी सूचना

पूरा मामला जिले के कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर हरतरा सादात ब्लाक का है. सादात नगर के वार्ड दस का निवासी मुहम्मद अशफाक लंबे समय से क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय Vidalaya पर हेड मास्टर headmaster के रूप में कार्यरत है. उसने ग्राम पंचायत चुनाव के करीब ढाई साल बाद भी एमडीएम MDM के सिंगल खाते को ग्राम प्रधान के साथ संयुक्त नही कराया. जबकि संयुक्त खाता कराने का निर्देश बीआरसी BRC द्वारा किया गया था।


प्रधान ने की शिकायत तब खुला राज

 

इस मामले की शिकायत गांव के प्रधान ने विभाग के उच्चाधिकारियों से की. शिकायत मिलने पर हेड मास्टर Headmaster के खिलाफ जांच बैठाई गई. जांच में पाया गया कि हेडमास्टर headmaster ने 16 जनवरी 2020 को किसी वेंडर की बजाय खुद अपने नाम चेक से 24,440 रुपए की निकासी कर ली. इतना ही नहीं उसने सितंबर 2021 से जुलाई 2023 तक एमडीएम MDM पंजिका में प्रत्येक पृष्ठ पर वाइटनर का प्रयोग किया. ओवर राइटिंग द्वारा उसने लाभार्थी कालम में गेहूं और चावल की मात्रा में भी व्यापक गड़बड़ी की. आरोपी हेड मास्टर के द्वारा निरीक्षण में उच्चाधिकारियों को बिल बाउचर नहीं दिखाया जाता था.


 


जिले में चल रहा है गबन का खेल

 

बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में शासन के द्वारा मिड डे मील योजना yojna चलाई जाती है. योजना yojna के तहत विद्यालय Vidalaya में पढ़ने आने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ ही उन्हें भोजन दिया जाता है. इसके लिए विद्यालय Vidalaya के मद में चावल और गेहूं के साथ ही कन्वर्जन मनी भी दिया जाता है. लेकिन जनपद में कई ऐसे टीचर भी हैं जो बच्चों के भोजन पर भी डाका डालने से नहीं चूकते हैं. बहुत सारे टीचर जिले में हैं जो मिड डे मील योजना yojna में भ्रष्टाचार के खेल में शामिल हैं. सूत्रों की माने तो ऐसे भ्रष्ट टीचरों पर विभागीय अधिकारियों की छत्र-छाया है. वहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों की मेहरबानी से आज भी अपने काले कारनामे को छिपाए हुए हैं. इस तरह के गबन की कोई शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA के संज्ञान में आती है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।


 

हेडमास्टर ने हड़पी बच्चों के मिड-डे मील की मोटी रकम, खुलासा होने पर गिरी गाज, पढे पूरी सूचना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link